44 मेगावाट की उत्पादन क्षमता वाली जाखोल सांकरी जलविद्युत परियोजना उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगा बेसिन पर यमुना नदी की टौंस नदी की प्रमुख सहायक नदी सुपिन पर स्थित है। इस परियोजना को रन-ऑफ-दि-रिवर परियोजना के रूप में डिजाईन किया गया है तथा इसकी एक वर्ष में 166 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन की क्षमता है। इस परियोजना के निष्पादन के लिए दिनांक 21 नवम्बर,2005 को उत्तराखंड सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
भारत सरकार ने परियोजना की निर्माण पूर्व गतिविधियों के लिए दिनांक 15.09.2017 को 84.50 करोड़ रूपए की आकलित लागत की निवेश मंजूरी प्रदान की है।
| घटक का नाम | विशेषताएं |
|---|---|
| स्थान/प्रकार/क्षमता | |
| राज्य/देश | उत्तराखंड |
| स्थापित क्षमता (मेगावाट) | 44 (2 x 22) |
| बांध | |
| प्रकार | बैराज |
| ऊंचाई (गहरी नींव स्तर से) | 17.00 मी. |
| डिसिल्टिंग प्रबंधन | |
| प्रकार | भूमिगत समानान्तर चैम्बर |
| नं. एवं आकार | 2, 100.00 मी. (लं.) x 12 मी. (चौ.) x 12.27 मी. (ऊं.) |
| हेडरेस टनल | |
| आकार | संशोधित हार्स शू |
| लंबाई | 6.62 कि.मी. |
| परिष्कृत व्यास | 3.0 मी. |
| सर्ज शाफ्ट | |
| प्रकार | प्रतिबंधित छिद्र/यूजी |
| गहराई | 42.87 मी. |
| व्यास | 7.5 मी. |
| विद्युत गृह | |
| प्रकार | भूमिगत |
| आकार | 61.00 मी. (लं.) x 17.39 मी. (चौ.) x 34.75 मी. (ऊं.) |
| टरबाईन का प्रकार | पेलटोन |
| डिजाईन हेड | 436.36 मी. |
| टेलरेस टनल/चैनल | |
| लंबाई/व्यास | 155.52 मी./3.5 मी. (चौ.) x 3.75 मी. (ऊं.) |
परियोजना का वित्त पोषण 70:30 के ऋण इक्विटी अनुपात पर होगा। उत्तराखंड सरकार द्वारा डीपीआर की टीईए के अनुसार अप्रैल,2016 के मूल्य स्तर पर परियोजना की लागत 477.15 करोड़ रुपए है ।
| क्र. सं. | विवरण | तिथि |
|---|---|---|
| 1. | परियोजना के निष्पादन के लिए एसजेवीएन तथा उत्तरांचल सरकार के मध्य समझौते पर हस्ताक्षर | 21.11.2005 |
| 2. | उत्तराखंड सरकार को डीपीआर प्रस्तुत की गई | 29.12.2011 |
| 3. | एनबीडब्ल्यूएल से एनओसी | 19.09.2016 |
| 4. | ईआईए/ईएमपी अध्ययनार्थ कार्य अवार्ड | 18.11.2016 |
| 5. | भारत सरकार से निर्माण पूर्व गतिविधियों के लिए निवेश मंजूरी | 15.09.2017 |
| 6. | उत्तराखंड सरकार ने डीपीआर की टीईए को 03.06.2019 को मंजूरी दे दी है | 03.06.2019 |
| 7. | उत्तराखंड सरकार द्वारा एसआईए अध्ययन को मंजूर | 26.06.2019 |
| 8. | एलएआरआर अधिनियम के भाग-11 के तहत अधिसूचना जारी करना | 17.07.2019 |
| 9. | पर्यावरण मंजूरी के लिए ईएसी, एमओईएफ & सीसी की सिफारिश | 26.12.2019 |