Default Banner

अवलोकन

अवलोकन

भारत सरकार तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के मध्‍य संयुक्‍त उपक्रम के रूप में गठित एसजेवीएन लिमिटेड एक विद्युत उत्‍पादक कंपनी है तथा वर्तमान में हिमाचल प्रदेश राज्‍य में दो जलविद्युत स्‍टेशनों यथा 1500 मेगावाट (6x250 मेगावाट) के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्‍टेशन (एनजेएचपीएस) तथा 412 मेगावाट (6x68.67 मेगावाट) के रामपुर जलविद्युत स्‍टेशन (आरएचपीएस) का प्रचालन और रखरखाव कर रही है I रामपुर जलविद्युत स्‍टेशन नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्‍टेशन का एक टेल रेस एक्‍सटेंशन है तथा एनजेएचपीएस को विद्युत उत्‍पादन प्रवाह के साथ अग्रानुक्रम में प्रचालित है I एनजेएपीएस का वाणिज्यिक प्रचालन दिनांक 18.05.2004 तथा आरएचपीएस का दिनांक 16.12.2014 को घोषित किया गया था I नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्‍टेशन तथा रामपुर जलविद्युत स्‍टेशन को 90% विश्‍वसनीय वर्ष में 95% मशीन उपलब्‍धता के साथ क्रमशः 6612 मिलियन यूनिट तथा 1878.08 मिलियन यूनिट वार्षिक विद्युत उत्‍पादन के लिए डिजाईन किया गया है I इसके अतिरिक्‍त परियोजना को उत्‍तरी ग्रिड को पीकिंग विद्युत उपलब्‍ध कराने के लिए डिजाईन किया गया है ।.

उत्‍तरी क्षेत्र के विभिन्‍न लाभार्थियों को परियोजना से विद्युत का आबंटन भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा जारी किया गया था I इसके पश्‍चात लाभार्थियों के साथ विद्युत खरीद समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए गए थे I एनजेएचपीएस से उत्‍पादित कुल विद्युत में से 12% विद्युत की आपूर्ति गृह राज्‍य अर्थात हिमाचल प्रदेश को निःशुल्‍क की जाती है I शेष 88% में से 25% विद्युत की आपूर्ति हिमाचल प्रदेश सरकार को बसबार दर पर इक्विटी विद्युत के रूप में की जाती है तथा शेष वि‍द्युत को भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा उत्‍तरी क्षेत्र के विभिन्‍न राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों को आबंटित की जाती है I इसी प्रकार आरएचपीएस से उत्‍पादित विद्युत में से 13% विद्यत की आपूर्ति गृह राज्‍य अर्थात हिमाचल प्रदेश को निःशुल्‍क की जाती है I शेष 87% में से 30% विद्युत की आपूर्ति हिमाचल प्रदेश सरकार को बस बार दर पर इक्विटी विद्युत के रूप में की जाती है तथा शेष विद्युत को भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा उत्‍तरी क्षेत्र के विभिन्‍न राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों को आबंटित की जाती है ।

विद्युत आबंटन:

 परियोजनाओं का नामनाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्‍टेशन एनजेएचपीएसरामपुर जलविद्युत स्‍टेशन( 
(आरएचपीएस)
क्र.सं..राज्‍यआबंटन((मेगावाट)स्‍थापित क्षमता की
तुलना में (%)
आबंटन((मेगावाट) (MW)स्‍थापित क्षमता की 
तुलना में (%)
1.हरियाणा644.2717.114.15
2.हिमाचल प्रदेश54736.47172.6641.91
3.जम्‍मू एवं कश्‍मीर1057.0029.357.12
4.पंजाब15210.1323.165.62
5.राजस्‍थान1127.4731.817.72
6.उत्‍तर प्रदेश22114.7356.6813.76
7.उत्‍तरांचल000.0043.5910.58
8.चंडीगढ़080.53--
9.दिल्‍ली1429.47--
10.केन्‍द्रीय सरकार के अधिकार के तहत अनाबंटित नियतांश1499.9337.649.14
 Total1500100412100

विद्युत खरीद समझौते ((पीपीए):

संबंधित परियोजनाओं के सभी लाभार्थियों के साथ निम्‍नलिखित विवरणानुसार विद्युत खरीद समझौते (पीपीए) पर हस्‍ताक्षर किए गए हैं:

 पीपीए की अवधि (वर्षों में)
क्र.सं.लाभार्थीराज्‍यनाथपा झाकड़ी एचपीएसरामपुर एचपीएस
1.एचपीपीसीहरियाणा3535
2.हिमाचल प्रदेश सरकारहिमाचल प्रदेश3535
3.एचपीएसईबी403535
4.पीडीडी, जम्‍मू एवं कश्‍मीरजम्‍मू एवं कश्‍मीरUseful life of Project35
5.पीएसपीसीएलपंजाब3535
6.एवीवीएनएल, जेवीवीएनएल एंड जेडीवीवीएनएलराजस्‍थान3535
7.यूपीपीसीएलUttar Pradesh3535
8.यूपीसीएलउत्‍तरांचल3535
9.संघशासित प्रदेश,चंडीगढ़चंडीगढ़3535**
10.टीपीडीडीएल, बीआरपीएल एंड बीवाईपीएलदिल्‍ली35Not Allocated


**यूपीपीसीएल ने एसजेवीएन के साथ संयंत्र के वाणिज्यिक प्रचालन की तिथि से 5 वर्षों की अवधि के लिए पीपीए हस्‍ताक्षरित किया था तथा वर्ष 2009 में इसे आगामी 30 वर्षों के लिए नवीनीकृत किया गया है ।

टैरिफ:

एनजेएचपीएस तथा रामपुर एचपीएस के लिए टैरिफ का निर्धारण सीईआरसी द्वारा समय-समय पर जारी टैरिफ विनियमों के आधार पर किया जाता है I सीईआरसी उस टैरिफ अवधि के लिए लागू टैरिफ विनियमों के अनुसार टैरिफ यथा वार्षिक निर्धारित प्रभारों (एएफसी) का निर्धारण करता है I विद्युत उत्‍पादन स्‍टेशनों से विद्युत की बिक्री के बिल भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों/आबंटन के आधार पर उत्‍तरी क्षेत्रीय विद्युत समिति द्वारा जारी क्षेत्रीय ऊर्जा लेखों (आरईए) के अनुसार थोक विद्युत ग्राहकों/लाभार्थियों को दिए जाते हैं I.

प्रचालनगत निष्‍पादनः

नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्‍टेशन (एनजेएचपीएस) तथा रामपुर जलविद्युत स्‍टेशन (आरएचपीएस)का वर्षवार प्रचालनगत निष्‍पादन निम्‍नवत हैः

Project List (field_project_list)