हमारी दूरदृष्टि (विजन)
भारतीय विद्युत क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ कंपनी बनने की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहना तथा स्वच्छ और किफायती विद्युत उत्पादन करते हुए सभी हितधारकों के लिए सतत मूल्य सृजन करने वाली कंपनी के रूप में वैश्विक स्तर पर सराहना प्राप्त करना।
हमारा मिशन
निम्नलिखित के माध्यम से सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देना तथा शेयरधारकों एवं हितधारकों के हितों का अधिकतम ध्यान रखना:
- परियोजनाओं का निर्माण किफायती लागत पर सामाजिक एवं पर्यावरण के अनुकूल तरीके से करना।
- मानव संसाधनों का संवेदनशील एवं समर्पित विकास करना।
- प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता के लिए नवोन्मेषी पद्धतियों को अपनाना।
- सतत विकास एवं विविधीकरण पर बल देना।
हमारे उद्देश्य
उक्त मिशन के अनुरूप कंपनी ने निम्नलिखित कॉर्पोरेट उद्देश्य निर्धारित किए हैं:
- अपनी पूर्ण क्षमता के साथ पावर स्टेशनों का संचालन एवं रखरखाव करना।
- स्वस्थ व्यावसायिक, वित्तीय तथा विनियामक नीतियों का निर्धारण और उनका अनुपालन करना।
- अन्य जलविद्युत परियोजनाओं को विकसित करना।
- एसजेवीएन को आवंटित नई परियोजनाओं को कुशलतापूर्वक एवं मितव्ययी तरीके से पूरा करना।
- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचलित नवीनतम परियोजना प्रबंधन तकनीकों को अपनाकर परियोजना क्रियान्वयन को सुदृढ़ करना।
- निगम में उपलब्ध तकनीकी एवं प्रबंधकीय विशेषज्ञता का अन्य संगठनों/परियोजनाओं के साथ साझा करना।
- सहभागी प्रबंधन की अवधारणा के अनुरूप संगठन एवं कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास हेतु अनुकूल वातावरण बनाना।
- समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना।
- पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखते हुए परियोजनाओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखना।
- महारत्न का दर्जा प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करना।


