Default Banner

पावर ट्रेडिंग

पावर ट्रेडिंग

एसजेवीएन को केंद्रीय विद्युत विनियामक आयोग के दिनांक 10 जनवरी 2022 एतद्द आदेश के अंतर्गत सम्पूर्ण भारत में विद्युत के अंतर-राज्यीय ट्रेडिंग हेतु श्रेणी "I" लाइसेंस प्रदान किया गया है।

एसजेवीएन अब किसी भी सार्वजनिक और निजी उत्पादक इकाई द्वारा उत्पादित विद्युत का ट्रेडिंग करेगा। कंपनी बाजार अनुसंधान, पूर्वानुमान और प्रबंधन जैसे कि लोड पूर्वानुमान, लोड प्रबंधन, मौसम-आधारित लोड कर्व अनुमान, जोखिम न्यूनीकरण इत्यादि के लिए सुदृढ़ प्रणाली को विकसित करने की योजना बना रही है। इन प्रणालियों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करके, भविष्य की मांग और आपूर्ति अंतराल के गैप का अनुमान लगाया जा सकता है, इसके उपरांत ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकेगा।

हमारा प्रयास क्रेताओं और विक्रेताओं का अखिल भारतीय नेटवर्क बनाकर पावर ट्रेडिंग की सुविधा प्रदान करना है। हम मांग और आपूर्ति के मौसमी और क्षेत्रीय भिन्नता के मद्देनजर राज्यों में विद्युत आपूर्ति की मांगों को पूर्ण करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

प्रमुख फोकस क्षेत्र इस प्रकार होंगे :

1. वैकल्पिक/डिफ़ॉल्ट क्रेताओं को सोर्स करके बिक्री प्रणाली के ऑफ-टेक जोखिम को कम करना।

2. एक सतत ट्रेडिंग प्रणाली संस्थापित करने के लिए लघु और मध्यम विद्युत उत्पादन इकाइयों की अधिशेष क्षमता को एकत्रित करना।

वर्तमान में, हम पावर ट्रेडिंग से संबंधित गतिविधियों को कुशलतापूर्वक संचालित करने के लिए पूर्णत: कार्यात्मक ट्रेडिंग डेस्क स्थापित करने की प्रक्रिया में हैं। हमारे पास वैश्विक और भारतीय विद्युत क्षेत्र के विशाल और गहन ज्ञान के साथ एक जीवंत और ऊर्जावान टीम है।

व्यापार से संबंधित समस्त प्रचालनगत गतिविधियों का समन्वय एसजेवीएन कार्यालय और नियंत्रण कक्ष, शिमला तथा नई दिल्ली से किया जाएगा।

पावर ट्रेडिंग पर किसी भी आवश्यकता या पूछताछ के लिए कृपया हमें power[dot]trading[at]sjvn[dot]nic[dot]in पर लिखें।