image

चारणका सौर पीवी पावर स्टेशन

एसजेवीएन ने अपने पहले सौर संयंत्र यथा 5 मेगावाट की चारंका सौर विद्युत परियोजना को दिनांक 31.03.2017 को कमीशन किया है I परियोजना की परिकल्‍पना और निर्माण आरईसी तंत्र के तहत की गई है I ब्राऊन विद्युत के लिए जीयूवीएनएल के साथ दिनांक 31.03.2017 को 25 वर्षों की अवधि के लिए पीपीए हस्‍ताक्षरित किया गया है I विद्युत के ग्रीन घटक (अर्थात आरईसी) का कारोबार पावर एक्‍सचेंज में किया जा रहा है I

गांव

चारंका

तहसील

संतालपुर

जिला

पाटन

राज्‍य

गुजरात

परियोजना क्षमता

5 मेगावाट (एसी)

उपलब्‍ध भूमि 

25.95 एकड़

तकनीक

मल्‍टी क्रिस्‍टललाईन सिलिकॉन 

सीयूएफ

19%

निष्‍पादन अनुपात

0.78

निकासी

66 केवी

परियोजना उपयोगिता काल

25 वर्ष

परियोजना की कुल लागत 35 करोड़ रुपये (स्वीकृत) है। परियोजना को आंतरिक संसाधनों से वित्त पोषित किया गया था।