श्री सुशील शर्मा
निदेशक (परियोजनाएं) )
निदेशक (परियोजनाएं) )
श्री सुशील कुमार शर्मा को दिनांक 01.08.2020 से निदेशक (विद्युत) के रूप में नियुक्तक किया गया है (27.09.2023 से निदेशक (विद्युत) के पद को निदेशक (परियोजनाएं) के रूप में पुनः नामित किया गया है)। इससे पूर्व, श्री सुशील शर्मा एसजेवीएन में 1500 मेगावाट के नाथपा झाकड़ी संयंत्र पर महाप्रबंधक (मैकेनिकल) का पदभार संभाल रहे थे।
श्री शर्मा ने अपनी बी.ई;(मैकेनिकल), वीएनआईटी, नागपुर से की। इनके पास एसजेवीएन सहित विभिन्न् संगठनों में 30 वर्षों से अधिक का समृद्ध और विविध अनुभव है। इन्होंइने अपना कैरियर वर्ष 1990 में हिमाचल प्रदेश राज्ये तकनीकी शिक्षा सेवा से आरंभ किया। इन्होंने एसजेवीएन जनवरी,1994 में सहायक अभियंता के रूप में ज्वाीईन किया तथा विभिन्न। विभागों/परियोजनाओं में कार्य किया और महाप्रबंधक (मैकेनिकल) के स्तकर तक पहुंचे।
एसजेवीएन में, श्री शर्मा 1500 मेगावाट की नाथपा झाकड़ी परियोजना तथा 412 मेगावाट की रामपुर जलविद्युत परियोजना के डिजाईन/निर्माण से संबद्ध रहे। इनके पास जलविद्युत संयंत्रों के डिजाईन, स्थादपना तथा रखरखाव का वृहद अनुभव है। प्रारंभ में इन्होंाने विभिन्नर परियोजनाओं के हाईड्रो-मैकेनिकल घटकों की आयोजना एवं डिजाईन के लिए लगभग 19 वर्षों तक एसजेवीएन के डिजाईन कार्यालय में कार्य किया। बाद में श्री शर्मा 412 मेगावाट के रामपुर जलविद्युत स्टेईशन की सफलतापूर्वक स्था्पना एवं कमीशनिंग से संबद्ध रहे। कमीशनिंग के बाद, इन्हों ने 412 मेगावाट रामपुर परियोजना के इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल उपकरणों के रखरखाव का कार्य देखा। इसके बाद, श्री शर्मा 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी परियोजना के मैकेनिकल रखरखाव के प्रभारी थे।