image

श्री शशिकांत जगन्नाथ वानी

Shri Shashikant Jagannath Wani

श्री शशिकांत जगन्नाथ वानी

स्वतंत्र निदेशक

श्री शशिकांत जगन्नाथ वानी को दिनांक 13 मार्च 2023 से एसजेवीएन लिमिटेड के निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

श्री वानी ने स्टेट काउंसिल ऑफ होम्योपैथी, मध्य प्रदेश से होम्योपैथी और बायोकेमिस्ट्री में डिप्लोमा हासिल किया है।

श्री वानी, श्री साईनाथ एजुकेशन सोसाइटी तथा श्री सद्गुरु विद्या विकास संस्था में 20 से अधिक वर्षों के अनुभव सहित शिक्षा संस्थान के निदेशक हैं। श्री साईनाथ एजुकेशन सोसाइटी में एक अध्यक्ष एवं निदेशक के रूप में अपनी वर्तमान भूमिका में श्री वानी संस्थान के दिन-प्रतिदिन के संचालन की देखरेख करने, रणनीतिक योजनाओं को विकसित एवं क्रियान्वित करने, बजट प्रबंधन तथा अकादमिक उत्कृष्टता सुनिश्चित करने के लिए उत्‍तरदायी हैं। श्री वानी विद्यार्थियों के लिए पॉजिटिव लर्निंग का परिवेश सृजित करने के लिए फैकल्टी एवं स्टाफ के साथ मिलकर कार्य करते हैं। श्री वानी दिलावर सिंह दादा पटपेढ़ी, तलोदा, जिला नंदुरबार के निदेशक भी हैं।

उन्हें लोकमत समूह द्वारा दो बार "खानदेश शिक्षण रत्न पुरस्कार" से सम्मानित किया गया है।