image

श्री भूपेन्द्र गुप्ता,

Shri Bhupender Gupta

श्री भूपेन्द्र गुप्ता,

अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक

श्री भूपेन्द्र गुप्ता को दिनांक 01.05.2025 से एसजेवीएन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

श्री गुप्ता वर्तमान में निदेशक (तकनीकी), टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के रूप में दिनांक 09 जून, 2023 से कार्यरत हैं। टीएचडीसीआईएल में पदभार ग्रहण करने से पूर्व आप भूटान में पुनात्सांग्छू जलविद्युत परियोजना प्राधिकरण में निदेशक (तकनीकी) के पद पर कार्यरत रहे। इससे पहले, आप आरईसी की दो अधीनस्थ कंपनियों, अर्थात; आरईसी ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स कंपनी लिमिटेड एवं आरईसी पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में प्रचालन प्रमुख की हैसियत से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। आरईसी में अपने कार्यकाल के दौरान, आप विद्युत क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं के निष्पादन, परियोजना प्रबंधन, संविदा प्रबंधन एवं परामर्श कार्यों हेतु उत्तरदायी रहे।

श्री गुप्ता के पास लगभग 34 वर्षों का शानदार एवं विशाल कार्य अनुभव है, जिसमें से लगभग 31 वर्षों तक उन्होंने विद्युत क्षेत्र में कार्य किया है, जिसमें आप पारेषण/वितरण परियोजनाओं के साथ-साथ बृहद जलविद्युत परियोजनाओं की आयोजना/डिजाइन/निष्पादन/संविदा एवं परियोजना प्रबंधन तथा ओएंडएम कार्यों के लिए उत्तरदायी रहे।

श्री गुप्ता विद्युत इंजीनियरिंग में स्नातक और ऑपरेशनल मैनेजमेंट में एमबीए हैं। आरईसी लिमिटेड में वर्ष 2007 में कार्यभार संभालने से पूर्व आपने एसजेवीएनएल लिमिटेड में विभिन्न पदों पर 12 वर्षों तक कार्य किया, जहां पर आप भारत में स्थित अब तक की सबसे बड़ी प्रचालनाधीन जल विद्युत परियोजना, अर्थात; 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी जलविद्युत संयंत्र के इलेक्ट्रो-मैकेनिकल एक्यूपमेंट की आयोजना, निर्माण और कमीशनिंग संबंधी कार्यों हेतु उत्तरदायी रहे। श्री गुप्ता ने भूटान में 1020 मेगावाट के ताला जलविद्युत परियोजना में पहले भी लगभग 3 वर्षों (वर्ष 2002 से वर्ष 2005 तक) तक प्रतिनियुक्ति पर कार्य किया है।