image

डॉ. उदीता त्‍यागी

Dr Udeeta Tyagi

डॉ. उदीता त्‍यागी

स्वतंत्र निदेशक

डॉ. उदीता त्‍यागी, को एसजेवीएन लिमिटेड में दिनांक 08 नवम्‍बर,2021 से अंशकालिक गैर-सरकारी स्‍वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्‍त किया गया है ।

डॉ. त्‍यागी के पास रसायन विज्ञान में मास्‍टर डिग्री और डॉक्‍टरेट(2009) है । इन्‍हें विभिन्‍न संस्‍थाओं में रसायन विज्ञान में शिक्षण का 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है । हालांकि इनकी सेवा और अनुभव के क्षेत्र इनकी व्‍यावसायिक योग्‍यताओं से बहुत आगे है । डॉ. त्‍यागी अपशिष्‍ट प्रबंधन, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, युवा सशक्तिकरण, प्राथमिक शिक्षा, स्‍वच्‍छता और शहरों के सौंदर्यीकरण आदि के क्षेत्रों में एक प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता है।

राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष, विभिन्‍न राज्‍य स्‍तरीय और राष्‍ट्र स्‍तरीय सामाजिक सेवा संगठनों के सदस्‍य के रूप में, डॉ. त्‍यागी समुदाय के माध्‍यम से समृद्धि लाने के उद्देश्‍य से न केवल युवाओं को अपितु विद्यालयों, संस्‍थानों, व्‍यावसायिक संगठनों, स्‍थानीय और राज्‍य सरकारों को भी साथ लाकर सामाजिक कल्‍याण और युवाओं के सशक्तिकरण आदि के लिए काम कर रही है।

इनकी उपलब्धियों में सीबीएसई पाठ्यक्रम में करियर परामर्श को शामिल करना, 124 गांवों में निजी स्‍कूल प्रारंभ करना तथा बालिकाओें की शिक्षा को प्रोत्‍साहित करने के लिए “कलियां” परियोजना प्रारंभ करना भी शामिल है।

डॉ. त्‍यागी को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए और उत्‍तर प्रदेश के माननीय मुख्‍यमंत्री द्वारा उत्‍तर प्रदेश के विभिन्‍न शहरों के सौंदर्यीकरण के लिए भी सम्‍मानित किया गया है।