image

श्री मोहम्मद अफ़ज़ल

Sh. Mohammad Afzal

श्री मोहम्मद अफ़ज़ल

नामित निदेशक (भारत सरकार)

श्री मोहम्मद अफ़ज़ल को 12 जुलाई 2024 से एसजेवीएन लिमिटेड के निदेशक मंडल में भारत सरकार के नामित निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

श्री अफ़ज़ल भारतीय इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी हैं और वर्तमान में विद्युत मंत्रालय में संयुक्त सचिव (हाइड्रो) के पद पर सेवारत हैं। उन्होंने एएमयू, अलीगढ़ से इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (प्रथम ऑनर्स के साथ) के क्षेत्र में बी.एससी (इंजीनियरिंग) और उस समय के रुड़की विश्वविद्यालय (वर्तमान में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की) से पावर सिस्टम इंजीनियरिंग में एम.ई. (प्रथम ऑनर्स के साथ) की डिग्री हासिल की है।

श्री अफ़ज़ल ने नवंबर 1996 में केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण में पदभार ग्रहण किया और विभिन्न डिवीजनों जैसे सिस्टम इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी डिवीजन, ग्रिड प्रबंधन डिवीजन और ईंधन प्रबंधन डिवीजन में कार्य कर चुके हैं। अपने 25 से अधिक वर्षों के करियर के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षमताओं के सब-स्टेशनों की डिजाइनिंग, क्षेत्रीय/राष्ट्रीय ग्रिड की निगरानी, ​​राज्यों/घटकों को विद्युत का आबंटन, ताप विद्युत स्टेशनों, गैस आधारित विद्युत संयंत्रों आदि के लिए ईंधन का आकलन और निगरानी के क्षेत्र में व्यापक अनुभव हासिल किया। श्री अफ़ज़ल पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, एनएचपीसी लिमिटेड, पीटीसी इंडिया लिमिटेड, बीबीएमबी और ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड के निदेशक मण्डल में भारत सरकार के नामित निदेशक के रूप में भी कार्य कर रहे हैं/कर चुके हैं।