Default Banner

ई-मेल पंजीकरण

ई-मेल पंजीकरण

अपील

विषय: ई-मेल पते का पंजीकरण / अद्यतन

प्रिय शेयरधारक,

कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 20 तथा कंपनी (प्रबंधन एवं प्रशासन) नियम, 2014 के नियम 18 के अनुसार, दस्तावेजों की सेवा, जिसमें वार्षिक प्रतिवेदन एवं बैठकों की सूचनाएं शामिल हैं, शेयरधारकों को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भेजी जा सकती हैं।

एक जागरूक कॉर्पोरेट नागरिक के रूप में, पर्यावरण एवं वृक्षों की सुरक्षा के उद्देश्य से, हम भविष्य में सभी संचार जैसे सूचनाएं, वार्षिक प्रतिवेदन, पत्र या अन्य दस्तावेज/पत्राचार शेयरधारकों को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भेजने का प्रस्ताव रखते हैं। इससे न केवल दस्तावेजों की शीघ्र उपलब्धता सुनिश्चित होगी, बल्कि डाक के माध्यम से दस्तावेजों के खोने की संभावना भी समाप्त होगी।

प्रासंगिक नियमों के अनुसार, ई-मेल निम्नानुसार शेयरधारक को भेजा जाना आवश्यक है:-

  • कंपनी के अभिलेखों में दर्ज ई-मेल पते पर (भौतिक रूप में धारित शेयरों के मामले में); अथवा
  • डिपॉजिटरी के अभिलेखों में दर्ज ई-मेल पते पर (डीमैट रूप में धारित शेयरों के मामले में)।

उपरोक्त के मद्देनजर, सभी शेयरधारकों से अनुरोध है कि वे अपने पूर्ण, सही एवं सक्रिय ई-मेल पते का शीघ्र पंजीकरण/अद्यतन करें :-

  1. डिपॉजिटरी अभिलेखों में

    डीमैट रूप में धारित शेयरों के मामले में, ई-मेल पता उस डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट (DP) के अभिलेखों में पंजीकृत/अद्यतन किया जाना चाहिए, जिसके साथ आपने अपना डीमैट खाता खोला है।

  2. कंपनी अभिलेखों में

    भौतिक रूप में धारित शेयरों के मामले में, ई-मेल पता कंपनी के अभिलेखों में R&TA - अलंकित असाइनमेंट्स लिमिटेड, अलंकित हाउस, 4E/2 झंडेवालान एक्सटेंशन, नई दिल्ली, पिनकोड-110055, ई-मेल आईडी:- info[at]alankit[dot]com के साथ पंजीकृत/अद्यतन किया जाना चाहिए।

धन्यवाद,

एसजेवीएन लिमिटेड के लिए

सौमेंद्र दास
कंपनी सचिव